
शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल में 17 जनवरी को विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। वार्षिकोत्सव समारोह में न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं मीडिया के शीर्ष अधिकारी उपस्थित हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्रमशः प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आगमन के बाद विद्यालय के एन सी बी टीम के द्वारा मुख्य अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई।कार्यक्रम में विद्यालय के 500 से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में बताया कि 500 से भी ज्यादा बच्चों को मंच प्रदान करना अपने आप में विद्यालय प्रबंधन के लिए बहुत बड़ा अवसर है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस भव्य समारोह के आयोजन हेतु धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक ने बालिका प्रतिभागियों की तारीफ की एवं बताया कि महिलाओं को मंच प्रदान करने से वे हमेशा देश को गौरांवित करेंगी।प्रधान एवं जिला सत्र न्यायधीश ने विद्यालय परिवार को कार्यक्रम के आयोजन हेतु साधुवाद दिया। सत्र 2025-26 में शैक्षणिक, खेल कूद, सी सी ए, सामाजिक क्षेत्र एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों छात्र छात्राओं को अधिकारियों द्वारा पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया।

