दिनांक 17-01-26 को द्वारिका मेमोरियल फाऊण्डेशन एकेडमी, बिशनपुर धनबाद में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विंध्याचल पाण्डे, उप निदेशक, जे सी ई आर टी , भूतपूर्व प्राचार्य, नेतरहाट विद्यालय, विशिष्ट अतिथि शामिक कुमार सहायक आयुक्त बिक्री कर, डॉ पी के सिंह, प्रोफेसर आईआई टी आई एस एम, निदेशक डॉ. उमेश प्रसाद सिंह, प्राचार्य मदन कुमार सिंह के कर कमलो से दीप प्रज्जवलित कर संपन्न हुआ । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों ने नमामि नमामि, मैना छलक छलक , योगा डांस, घर मोरे परदेसिया, काली महाकाली, मेड इन इंडिया यह तो सच है, उड़ी उड़ी जाए, मारिया पितासे , आरंभ है प्रचंड है, भांगड़ा नृत्य ,ऑपरेशन सिंदूर, मराठी नृत्य , लुंगी डांस जैसे गाने पर बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर अभिभावको को मंत्रमुग्ध कर दिया । योग नृत्य एवं ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति कर बच्चों ने अपार तालियां बटोरी। कार्यक्रम के दूसरे चरण में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, निदेशक, प्राचार्य ने वर्ष भर के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धि के

लिए पुरस्कृत किया। मुख्य रूप से विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला, सगीत ,खेल कूद थे। यह प्रतियोगिता अन्र्तवर्गीय, अंतरहाउस , बाल वर्ग, कनीय एवं वरीय वर्ग में अलग-अलग तौर पर समय समय पर पूरे वर्ष पर आयोजित की गयी थी। विगत शैक्षणिक सत्र (2024-25) की वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया गया । इस अवसर पर पुरस्कृत बच्चे अपने अभिभावक के साथ विद्यालय में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार की प्राथमिकता को बताया एवं विभिन्न तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए प्राचार्य एवं शिक्षकों को एवं पुरस्कृत होने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी I विशिष्ट अतिथि ने कहा कि पुरस्कार हमे उत्साहित करते है एवं अपने मंजिल को पाने में उत्प्रेरक का काम करती है । प्राचार्य मदन कुमार सिंह ने विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। उपप्राचार्या पुष्पा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। पास है।

