राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जिले के सड़क मार्गों पर परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अवैध परिवहन को रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सह यातायात जितेंद्र कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी द्वारा वाहन जांच अभियान नगर थाना के बलिहार चौक पर चलाया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सचेत झारखंड एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के सभी नियमों का अनुपालन कराना था। अभियान में ड्राइविंग लाइसेंस, नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिक द्वारा वाहन परिचालन ना कराना, प्रेशर हॉर्न, ओवरलोडिंग, वाहनों में

छेड़छाड़, रिफ्लेक्टिव टेप, अतिरिक्त रूप से लगाए गए लाइट की जांच की गई। कुल 05 से 07 भारी व्यावसायिक वाहन की जांच की गई तथा मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन के मामले में 01 वाहन से चौबीस हजार छः सौ पचास रुपए का जुर्माना वसूला गया। बॉडी मे छेड़छाड़ करने को लेकर वाहन संख्या JH16H2836 को पुलिस लाइन में सुरक्षित रखा गया है।जांच में जितेंद्र कुमार,पुलिस उपाधीक्षक यातायात, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, मोहम्मद अजहर अंसारी, अमित कुमार राम एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे l

