बढ़ते ठंड के मद्देनजर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के द्वारा बराहाबाद के ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जिला परिषद फंड के सौजन्य से जिले के बराहाबाद ग्राम में हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से सागर चौधरी, दुलाली मंडल एवं राहुल कुमार सिंह उपस्थित थे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी देखने को मिली।इस मौके पर दुलाली मंडल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब और

जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हम सभी की जिम्मेदारी है। मानवता और इंसानियत के नाते समाज के हर वर्ग को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल हमेशा से समाज हित के कार्य में अग्रसर रहती हैं। इसी क्रम में पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कंबल वितरण किया जा रहा है। पिंकी मंडल ने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य लगातार जारी रहेंगे ताकि समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों को भी ठंड से राहत मिल सके।

