पाकुड़ में पत्थर लोडिंग चौथे दिन भी बंद रहा।पाकुड़ से दिल्ली व पटना के लिए एक भी सीधी ट्रेन ना होने की नाराज़गी के कारण व्यवसायियों ने रेल के मार्फत होने वाले पत्थर लोडिंग बंद कर दिया है।इस बंदी के कारण रेलवे ओर राज्य सरकार को प्रतिदिन करोड़ों का नुकसान हो रहा हैं।क्वारी ओनर एसोसिएशन से जुड़े पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के पत्थर व्यवसायियों ने रेलवे में पत्थर की लोडिंग पूरी तरह बंद कर दिया। गौरतलब हो कि झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने इस मुद्दे पर पाकुड़ और साहिबगंज के पत्थर व्यवसायियों के साथ एक बैठक की थी जिसमें उन्होंने रेल सुविधा ना प्रदान किए जाने की स्थिति में 16 जनवरी से पत्थर की लोडिंग

बाधित करने की बात कही थी।इसी घोषणा के तहत व्यवसायियों के द्वारा उपरोक्त कदम उठाया गया है। प्रमुख मांगों में क्रमशः इस मार्ग से गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का पाकुड़ और साहिबगंज में ठहराव, पटना और दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना एवं कोरोना काल में बंद की गई कई ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जैसी मांगें शामिल है।इस बंदी का असर मजदूरों पर भी देखा जा रहा है।

