खबर कैमूर से है जहां मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में आज राजकीय कन्या मध्य विद्यालय भभुआ में पतंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 1 से लेकर 8 तक की छात्राओं ने पतंग प्रतियोगिता में भाग लिया.वहीं विद्यालय के एचएम अंजू कुमारी सहित सभी विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया, इस दौरान शिक्षक और छात्राएं काफी उत्साह दिखी। वही राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंजू कुमारी ने बताया कि यह पतंग प्रतियोगिता का आयोजन इस लिए किया गया है ताकि छात्राओं में कार्य कार्य करने के लिए उत्साह हो. उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के दिन भभुआ के हवाई अड्डा में विद्यालय के द्वारा पतंग

प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था. जिसमें कम छात्राओं ने ही भाग लिया था जिसके कारण बाकी छात्राओं में निराशा नजर आ रही थी. इसलिए छात्राओं में उत्साह भरने के लिए यह पतंग प्रतियोगिता विद्यालय परिसर में ही कराया गया है.जिससे सभी छात्राओं में उत्साह है। इस पतंग प्रतियोगिता में विद्यालय में 1 से लेकर 8 वर्ग तक की सभी छात्राओं ने भाग लिया. जिसमें छात्राओं को पतंगबाजी के तहत आगे बढ़ने और उड़ने के लिए हौसला उत्साहित किया गया. और उनको बताया गया कि आप जो करना चाहती हैं वह आप कर सकती हैं और लक्ष्य को हासिल कर सकती है।

