कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ल ने भभुआ थाना में लगाया जनता दरबार 

कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ल ने भभुआ थाना में लगाया जनता दरबार 

खबर कैमूर से है जहां एसपी हरिमोहन शुक्ल ने आज भभुआ थाना में लगाया जनता दरबार, जहां भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती एवं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित शहर के समाजसेवी आम जनता, जनप्रतिनिधि, और पुलिस के कर्मी रहे मौजूद, जहां एसपी के द्वारा लोगों को जुर्म और गलत का विरोध करने के लिए किया गया जागरूक, और लोगों की सुनी गई समस्या,वहीं जनता दरबार में लोगों ने शहर में बढ़ते हीरोइन का धंधा,शराब का नशा और तेज रफ्तार एवं शहर में जाम की सुनाई समस्या। वहीं इस पर जानकारी देते हुए कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ल ने बताया कि आज जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें आए हुए लोगों को बताया गया कि अगर आपके सामने कोई गलत करता है या आपके सामने कोई गलत कर रहा है. तो उसका विरोध कीजिए और पुलिस को इसकी सूचना दीजिए, ताकि पुलिस सही का साथ दे और गलत लोगों पर कार्यवाही कर सकें,अगर जनता पुलिस के साथ मिलकर गलत का विरोध करता है तो बहुत सी समस्याएं अपने आप समाप्त हो जाएगी। क्योंकि जो गलत नशा बेच रहा है या गलत काम में संलिप्त है वो दूसरे जगह से नहीं आया है,

वो लोग यहीं के हैं इसी समाज से है, जिसे आप अच्छी तरह से जानते हैं और पहचानते हैं, इसलिए आप समाज को सुधारने में पुलिस की मदद करें ताकि आने वाले समय में हमारा समाज साफ सुथरा रहे और करप्शन खत्म हो,क्योंकि अगर आप गलत होते देख भी गलत का साथ दे रहे हैं तो आप अपने लिए गड्ढा खोद रहे हैं, इस लिए समाज को सुधारने के लिए 19 जनवरी से हर विभाग में हर सोमवार से शुक्रवार जनता दरबार लगाया जाएगा। एसपी ने कहा खास कर लोगों से अपील है कि आप अपने बच्चों से मोबाइल को दूर रखें, और अपने बच्चों पर ध्यान दें कि वह कहा रह रहा है और क्या कर रहा है, अगर आप अपने बच्चों को सही बात समझाते हैं और अपना घर सुधार लेते हैं तो समाज भी सुधार जाएगा, इसलिए अगर आपके पास कोई समस्या है तो आप अपने नजदीकी पुलिस थाने में जाए जिसपर पुलिस के द्वारा समस्या का त्वरित कार्रवाई किया जाएगा। वहीं जनता दरबार में आए समाजसेवी ओम प्रकाश गुप्ता ने एसपी को अवगत कराया शहर में बहुत ही जाम की समस्या हो गई है,जिससे काफी परेशानी हो रही है, इसके साथ ही शहर में बाइक चोरी की घटना बढ़ गई है, साथ ही मोहनिया और भभुआ रोड में चल रहे कुछ ऑटो चालकों के द्वारा हीरोइन का नशा करके ऑटो चलाया जा रहा है,जिस कारण सड़क दुर्घटना हो रही है, जिसमें लोगों की जान भी चली जा रही है इस सभी समस्याओं पर रोक लगाए जाएं,जिसपर एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्याओं पर कार्रवाई किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *