भाजपा जिलाध्यक्ष ने पारंपरिक तरीके से सोहराय महापर्व मनाया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस अवसर पर आदिवासी समाज को मोतियों के माले के रूप में पिरोकर एकजुटता के साथ रहने के प्रति अपील किया। उन्होंने अपने धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करने वाले पारंपरिक धरोहर सोहराय पर्व में शामिल होकर अपनों के बीच एकजुटता, प्रेम व भाई चारे के संदेश को प्रेषित किया एवं जिले की जनता को सोहराय पर्व की हार्दिक

शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर ग्रामीण के साथ ग्राम प्रधान लखन मुर्मू, गुडित बाबूलाल टुडू, जोग प्रमाणिक व मनमेल सोरेन उपस्थित रहे।

