ठंड से राहत: जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल द्वारा कंबल वितरण

जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में जिले के मटिया पहाड़ी ग्राम में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राहुल सिंह, दुलाली मंडल, बिरजू गोंड, सागर चौधरी एवं अन्य सदस्य मौजूद थे। इस मामले पर बिरजू गोंड ने बताया कि इस कड़ाके की ठंड में गरीब, असहाय लोगों के जरूरत को देखते हुए एवं इंसानियत के नाते हर वर्ग के लोगों को पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिंकी मंडल हमेशा से समाज हित के कार्य करती रही है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच विगत कुछ दिनों से निरंतर कंबल का वितरण किया जा रहा है।आने वाले समय में और भी समाज के हित में कार्य करते रहेंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *