झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दिवाकर पांडे के निर्देश व सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में जिले के पाकुड़िया प्रखंड के मोगलाबांध पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में नालसा के डॉन योजना, आशा योजना, संवाद, जागृति योजना पर उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया गया। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पारा लीगल वॉलिंटियर्स सीमा साहा, प्रियंका झा, मल्लिका सरकार ने संयुक्त रूप से उपस्थित लोगों को बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नशामुक्त

भारत बनाने को लेकर नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने, पीड़ितों को सहायता प्रदान करने एवं नशा न करने, नशा के दुष्परिणाम जैसे विषय है। इसके साथ ही बाल विवाह रोकथाम व बाल विवाह के नुकसान पर लोगों को समझाया गया।इस दौरान बाल विवाह को रोकने, पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करने और बाल विवाह को बढ़ावा देने, प्रोत्साहित करने या संपन्न कराने वालों के लिए कड़ी सजा के प्रावधान के बारे में बताया गया।इस दौरान संबंधित पंचायत के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।
