CM योगी का विश्वविद्यालयों से आह्वान, एक खेल गोद लेकर निखारें प्रतिभाएं 

CM योगी का विश्वविद्यालयों से आह्वान, एक खेल गोद लेकर निखारें प्रतिभाएं 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से आह्वान किया है कि वे किसी एक खेल को गोद लेकर उससे जुड़ी प्रतिभाओं को तराशें। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देकर अनुशासन और खेल भावना को मजबूत किया जा सकता है। सीएम योगी यह बात शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल (महिला) प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यदि शैक्षणिक संस्थान खेल गतिविधियों को प्राथमिकता दें, तो युवा नशे से दूर रहेंगे और सामाजिक विकृतियों से बच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का अहम माध्यम बताते हुए कहा कि इससे न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती आती है, बल्कि जीवन में टीमवर्क और नेतृत्व जैसे गुण भी विकसित होते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *