साल 2026 में देश के चार बड़े शहरों — दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और पुणे — में कुल 200 ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन लगाए जाएंगे। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम की सटीक जानकारी के लिए इन शहरों में 50-50 स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन वेदर स्टेशनों से तेज बारिश, आंधी-तूफान और भीषण गर्मी जैसी स्थितियों की पहले से चेतावनी मिल सकेगी। मंत्री के अनुसार, यह

पहल शहरी आपदा प्रबंधन और आम लोगों की सुरक्षा के लिए अहम होगी।

