राष्ट्रीय राजधानी में घनी स्मॉग, खराब मौसम से उड़ान सेवाएं प्रभावित

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्मॉग की घनी परत छाई हुई है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते हवाई उड़ानों पर असर पड़ा है। कई फ्लाइट्स में देरी हुई है, जबकि कुछ उड़ानों को डायवर्ट या रद्द भी करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, स्मॉग की वजह से विज़िबिलिटी बेहद कम हो गई है। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें। वहीं, प्रदूषण बढ़ने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *