राजस्थान में आज राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ( REET) का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने रोडवेज की मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराई

है। सरकार के इस फैसले से दूर-दराज़ के इलाकों से आने वाले छात्रों को राहत मिली है। प्रशासन का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
