
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर के दौरे पर रहेंगे। वे भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे और पीड़ितों की समस्याएं सीधे सुनेंगे। इसके बाद राहुल गांधी बॉम्बे हॉस्पिटल जाकर इलाजरत मरीजों से मिलेंगे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। वे पीड़ित परिवारों के बच्चों से भी बातचीत करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि यह दौरा दूषित पानी से प्रभावित लोगों की स्थिति को समझने और उनकी आवाज़ को सामने लाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

