देश में आज पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेल मंत्रालय के अनुसार, अब तक वंदे भारत ट्रेनें केवल

बैठकर यात्रा करने के लिए डिजाइन की गई थीं। लेकिन लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्लीपर वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इस नई ट्रेन सेवा से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में अधिक आराम और सुविधा मिलेगी।
