गुजरात के वडोदरा में एक मॉल में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत मॉल में खड़ी एक कार में लगी थी । स्थानीय फायर ब्रिगेड ने तुरंत पांच टीमों को मौके पर भेजकर आग को काबू

में किया। प्रशासन के अनुसार, घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। हालांकि, आग की चपेट में आने से चार से पांच गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। फायर ब्रिगेड और प्रशासन ने बताया कि आग फैलने के कारणों की जांच की जा रही है और मॉल में सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी।

