उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एवं जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी, जितेंद्र कुमार पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक के नेतृत्व में शहर के बलिहार चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध परिवहन पर रोक लगाना व मोटर वाहन अधिनियम की धारा का अनुपालन कराना था। जांच में भारी वाहनों एवं वाहनों के चालको का ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, नंबर प्लेट, ओवर स्पीडिंग, ट्रिपल राइडिंग, सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का उपयोग, नाबालिक द्वारा वाहन परिचालन करना, ओवरलोडिंग, वाहनों में छेड़छाड़, रिफ्लेक्टिव टेप का जांच किया गया। अभियान में कुल

25 से 30 वाहनों की जांच की गई। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन के मामले में 20 वाहनों से तीन लाख सैंतालिस हजार आठ सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया।जांच में जितेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, अमित कुमार मोटरयान निरीक्षक, राकेश रंजन यातायात प्रभारी, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, मोहम्मद अजहर अंसारी, अमित कुमार राम एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहे l

