आयुष विभाग की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 116 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।शिविर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के जोबाडीह, हिरणपुर प्रखंड के करणडंगा, कालिदासपुर एवं अमड़ापाड़ा प्रखण्ड के तातपाड़ा में आयोजित किए गए। शिविर में उपस्थित चिकित्सक डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ लाभकुश यादव, डॉ कुलेश कुमार

एवं डॉ मिथलेश सिंह ने बताया कि जांच शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग, बच्चों से संबंधित रोगों आदि का निःशुल्क परीक्षण किया गया। साथ ही लाभुकों को मुफ्त दवा भी उपलब्ध कराई गई।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए और उन्होंने इस पहल की सराहना की।

