शुक्रवार को भभुआ प्रखंड कार्यालय में दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक प्रमुख संध्या देवी प्रमुख प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह भभुआ बीडीओ सतीश कुमार, बीपीआरओ के साथ अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस भोज में भाग लिया बता दे की सबसे रोचक बात यह रहा कि पुरुषों से कहीं कम महिला जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी नहीं रही। वह इस पूरे मामले पर भभुआ ब्लॉक प्रमुख

प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हम लोग हर साल इसी तरह हरसोलश के साथ मकर संक्रांति का भोज अपने प्रखंड कार्यालय में आयोजित करते हैं जिसमें पूरे प्रखंड वासियों को और जिला वासियों को निमंत्रण दिया जाता है और सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लेते हैं सरकार की तरफ से यह कहा जाता है कि ऐसे त्योहारों को बढ़ावा दिया जाए और हम लोग भी ऐसे त्योहारों का आयोजन करवाते रहते हैं ताकि एक दूसरे से लोग त्योहारों पर मिल सके ।

