भारत ने वैश्विक व्यापार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक चीन को भारत के निर्यात में 67 प्रतिशत की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस तेज़ उछाल ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत की मजबूत होती स्थिति को रेखांकित किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बढ़ोतरी वैश्विक सप्लाई चीन में हो रहे बदलाव और भारत की बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का साफ संकेत है। साथ ही, इससे भारत-चीन

व्यापार संतुलन में सुधार की भी उम्मीद जताई जा रही है।

