
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 13 आतंकवादी मारे गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के मुताबिक इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में 13 आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी जारी है।

