अमेरिका के ओरेगन तट के पास समुद्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप के झटके तटीय इलाकों में भी महसूस किए गए, जिसके बाद सुनामी को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर था, जिस कारण फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। हालांकि एहतियात के तौर पर प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और

समुद्र से दूर रहने की सलाह दी है। सुनामी चेतावनी केंद्र ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तुरंत अगला अलर्ट जारी किया जाएगा।

