तमिलनाडु के पालमेडु में आज पारंपरिक खेल जल्लीकट्टू की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए करीब 1000 बैलों का पंजीकरण किया गया है, जबकि हजारों की संख्या में प्रतिभागी और दर्शक मौके पर मौजूद हैं। जल्लीकट्टू को लेकर पूरे इलाके में उत्साह और उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं। आयोजन स्थल पर

2500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। प्रशासन के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसके तहत मेडिकल टीम, एंबुलेंस और पशु चिकित्सकों की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिभागियों और बैलों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पारंपरिक खेल जल्लीकट्टू तमिल संस्कृति का अहम हिस्सा माना जाता है और हर साल पालमेडु का यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।

