
नासा ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से पहली बार मेडिकल की वजह से पूरी क्रू को जल्दी वापस बुलाया है। एक अंतरिक्ष यात्री की गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण चार सदस्यों वाली टीम को अपने मिशन से एक महीने से पहले वापस बुला लिया गया। इस क्रू में दो अमेरिकी, एक जापानी और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री शामिल थे। नासा ने कहा, “हमारे अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत और सुरक्षा हमेशा सबसे ऊपर रहेगी।”

