मानहानि के मामले में भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को बठिंडा कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने अतिरिक्त सबूत और कंगना की स्थायी छूट की अर्जी दोनों को स्वीकार कर लिया है। कंगना ने कोर्ट में कहा कि एक एक्ट्रेस होने के कारण उनका शेड्यूल बहुत व्यस्त रहता है और सुरक्षा कारणों से व्यक्तिगत रूप से पेश होना जिला प्रशासन के लिए भी बोझिल हो सकता है। उन्होंने एयरपोर्ट पर अपने साथ हुई पिछली

घटना का भी ज़िक्र किया और कहा कि अगर वह बठिंडा आती हैं, तो उन्हें सुरक्षा का खतरा हो सकता है। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 27 जनवरी तय की है।

