अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर अपने आक्रामक रुख की वजह साफ कर दी है। लगातार कई दिनों की चेतावनियों के बाद ट्रंप ने कहा है कि पेंटागन के महत्वाकांक्षी ‘गोल्डन डोम मिसाइल सिस्टम’ के लिए ग्रीनलैंड पर अमेरिका का नियंत्रण बेहद जरूरी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ग्रीनलैंड अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम है और यह गोल्डन डोम मिसाइल सिस्टम का अहम हिस्सा

है, जिसे अमेरिका विकसित कर रहा है। बीते कुछ समय से ट्रंप ग्रीनलैंड को लेकर कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि इस आर्कटिक द्वीप को लेकर अमेरिका सैन्य विकल्प से भी पीछे नहीं हटेगा। ट्रंप के इन बयानों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

