केन्या ने चीन के साथ एक अहम प्रारंभिक व्यापार समझौता किया है, जिससे दोनों देशों के आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। इस समझौते के तहत केन्या के 98.2 प्रतिशत निर्यात उत्पादों को चीन के बाजार में बिना किसी शुल्क के प्रवेश मिलेगा। केन्या के व्यापार मंत्रालय ने गुरुवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि इस समझौते से केन्याई उत्पादों की चीन में पहुंच आसान होगी और निर्यातकों को बड़ा लाभ

मिलेगा। सरकार को उम्मीद है कि इससे कृषि, उद्योग और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

