
समाजसेवी सह एनडीए के पूर्व प्रत्याशी अज़हर इस्लाम ने सीतापहाड़ी पंचायत के लोगों से आर्थिक सहयोग देने का वादा किया था। अपने वादे के मुताबिक अज़हर इस्लाम द्वारा उन सभी लोगों तक अगले ही दिन आर्थिक सहयोग पहुँचा दिया गया। इस बाबत अज़हर ने कहा कि वे सत्ता और पावर की राजनीति नहीं करते हैं। राजनीति में मेरा उद्देश्य कभी किसी व्यक्ति को धोखा देना नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जो भी वादा करता हूँ, उसे अपना कर्तव्य समझकर समय पर पूरा करने का प्रयास करता हूँ। गरीब और वंचित जनता की सेवा करना ही मेरी राजनीति का सबसे बड़ा और मूल उद्देश्य है और यही मेरी सोच है यही मेरी राजनीति है।

