नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में विचाराधीन कैदियों से संबंधित यूटीआरसी की पहली बैठक पाकुड़ व्यवहार न्यायालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश दिवाकर पांडे के कक्ष में की गई। उक्त बैठक में जिले के उपायुक्त मनीष कुमार, एसपी निधि द्विवेदी, जेल के अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़

के सचिव रूपा बंदना किरो शामिल हुए। उक्त बैठक में विचाराधीन कैदियों के ट्रायल को लेकर कई बिंदु पर समीक्षा की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे ने जेल में बंद कैदियों को कुल 16 कैटेगरी में से 2 कैटेगरी में एक जेल से मुक्त कराने से संबंधित तीन कैदियों की तथा 70 साल से ज्यादा उम्र के कैदियों में 2 बंदी की पहचान कर उसे समिति द्वारा रिकोमेंड किया गया ।

