जिला परिषद सदस्य पाकुड़ सह रामभक्त सेवा दल की प्रदेश अध्यक्षा पिंकी मंडल के नेतृत्व में जिला परिषद फंड के सौजन्य से देर रात जिले के तलवाडांगा अंतर्गत महाकाल शक्तिपीठ मंदिर में इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सनातनी सागर, सनातनी राहुल सिंह, रतन भगत, प्रवीण कुमार, आशीष मंडल एवं अन्य सदस्य मौजूद थे। इस मामले पर रतन भगत

ने बताया कि इस कड़ाके की ठंड में इंसानियत एवं मानवता के नाते हर वर्ग के लोगों को पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिंकी मंडल का हमेशा से प्रयास है समाज के हित में कार्य करने का। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।आने वाले समय में और भी समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगी।

