मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रयागराज के संगम तट पर आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब संगम की ओर उमड़ पड़ा। गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में अब तक

लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया। हर-हर गंगे और जय गंगा मैया के जयघोष से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह का अनोखा अनुभव साझा किया।

