प्रयागराज के माघ मेले के सेक्टर-4 तुलसी मार्ग स्थित आश्रम में बुधवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर आधा दर्जन टेंट जलकर राख हो गए। टेंटों में रखा घरेलू सामान और करीब 20 हजार

रुपये नकद भी जलने की सूचना है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दर्जन भर से अधिक फायर ब्रिगेड गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

