
खबर कैमूर से है जहां युवक के संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद परिजनों ने जिला मुख्यालय भभुआ शहर हृदय स्थल एकता चौक को किया दो घंटे जाम पुलिस के काफी प्रयास के बाद सड़क से हटा जाम,परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप पुलिस मामले की जाँच में जुटी,बताया जाता है कि मृत्य विशाल कल देर शाम को बाइक से कही जा रहा था उसके बाद उसकी मौत हो गई साथ मे बैठा उसका साथी भाग निकला जब परिजनों को सूचना मिली तो परिजन डेड बॉडी को लेकर भभुआ सदर अस्पताल गए और आज भभुआ एकता चौक पर रख कर सड़क को जाम कर कार्रवाई का मांग करने लगे। भभुआ एकता चौक पर दो घंटे से ज्यादा समय से सड़क जाम रही मौके पर भभुआ एसडीएम,एसडीपीओ पहुँचे जहाँ परिजनों को काफी समझने के बाद सड़क से जाम को हटाया गया,जिला प्रशासन प्रथम दृष्टया में सड़क दुर्घटना मान रही है,युवक के पिता राज कुमार चौरसिया ने बताया कि आज दूसरी बार ऐसी घटना घटी है आज मेरे दो बेटे की मौत हुई पहला वर्ष 2022 में चोला फाइनेंस में कार्य कर रहे बेटे की हत्या हुई थी उस समय भी दुर्गावती थाना से लेकर एसपी तक गुहार लगाए पर कोई सुनवाई नहीं हुई आज फिर एक बेटे की मौत हुई है मेरे साथ साजिश किया गया है पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करे। वही भभुआ एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि रात को युवक को सड़क दुर्घटना में मौत हुई है परिजन का आरोप को लेकर जांच हो रही है जो मामला सामने आएगी कार्रवाई होगी,25 हजार रुपया मुआवजे की राशि परिजनों को सौंपी गई है,वही भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती का कहना है परिजनों के आरोप है कि हत्या हुई है पुलिस जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रिपोर्ट आयेगा पुलिस उसी अनुसार कार्य करेगी पीड़ित परिवार को न्याय दिया जायेगा।

