चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में घने कोहरे का प्रकोप जारी है। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर आज सुबह से ही कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। कोहरे की

वजह से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने भी घने कोहरे को लेकर सतर्क रहने की सलाह जारी की है और सुरक्षित आवाजाही के लिए सावधानी बरतने को कहा है।

