ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के कथित आदेश ने विश्वभर में सनसनी मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 17 दिनों में 12 हजार से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए हैं, जिनमें अधिकांश युवा शामिल हैं। इंटरनेट बंद होने के कारण स्थिति की पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। ईरानी अधिकारियों ने अब तक लगभग 2000 मौतों की पुष्टि की है। ईरान इंटरनेशनल ने इस घटना को आधुनिक

इतिहास का सबसे बड़ा हत्याकांड बताया है और आरोप लगाया है कि खामेनेई के सीधे आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की अनुमति मिली।

