राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। आज भी कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई है, जबकि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। कोहरे का असर सड़कों से लेकर हवाई यातायात तक साफ देखा जा रहा है, जिससे कई फ्लाइट्स देरी से संचालित हो रही हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली के आनंद विहार, अशोक विहार और आईटीओ समेत कई इलाकों में

AQI 300 के पार पहुंच गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। ठंड, कोहरा और बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

