
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जनवरी, शनिवार को मध्यप्रदेश के इंदौर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भागीरथपुरा पहुंचकर दूषित पानी पीने से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे और उनका हालचाल जानेंगे। इसी दिन कांग्रेस मध्यप्रदेश में मनरेगा योजना का नाम बदलने के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक, राज्य के हर ब्लॉक में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सामूहिक उपवास रखेंगे। इसके साथ ही गांधी प्रतिमाओं के सामने धरना देकर भजन-कीर्तन भी किया जाएगा।

