झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्य के निर्वाचन समारोह का आयोजन रांची के कार्निवल हॉल में किया गया। समारोह में पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी जुएल ओराम ने राष्ट्रीय परिषद के सभी 21 सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा की। इसके साथ ही आदित्य साहू को झारखंड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष

घोषित किया गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि जनता का दिया आशीर्वाद कभी बेकार नहीं जाता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अपना हर पल पार्टी, संगठन और राज्य की जनता के लिए समर्पित करेंगे।

