हजारीबाग जिले के खिरगांव स्थित हबीबी नगर मोहल्ला में हुए भीषण बम विस्फोट ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जिससे जिलेभर में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों में रहने वाले लोग सहम गए। घटना की जानकारी मिलते ही लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि यह पहली

बार नहीं है जब इस क्षेत्र में इस तरह की घटना हुई हो। इससे पहले भी हबीबी नगर और आसपास के इलाकों में इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग उठने लगी है। प्रशासन ने दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है, वहीं इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

