पाकुड़: लुतफुल हक ने गोपाल गौशाला को उम्दा नस्ल की गौ माता भेंट की

पाकुड़: लुतफुल हक ने गोपाल गौशाला को उम्दा नस्ल की गौ माता भेंट की

श्री श्री गोपाल गौशाला में मकर संक्रांति पर बुधवार को दही-चूड़ा का कार्यक्रम रखा गया जिसमें गौशाला के पदाधिकारी व शहर गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि लुत्फल हक शामिल हुए। उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर दही चूड़ा ग्रहण किया।लुत्फल हक ने गौशाला में गाय पालन और व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्था देख प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने मौके पर ही गौशाला में उत्कृष्ट नस्ल के दस गाय उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि गोपाल गौशाला में गाय पालन और व्यवस्था ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि वे गौशाला को उत्कृष्ट नस्ल का दस गाएं उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने गौशाला में गायों के लिए पदाधिकारियों को हरा चारा उपलब्ध कराने को लेकर मार्गदर्शन भी मांगा। उन्होंने कहा कि अगर गायों को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए जमीन भी तलाश करना पड़े तो जरूर कोशिश करेंगे। उन्होंने आने वाले समय में कभी भी जरूरत पड़ने पर गौशाला के लिए हर संभव सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया। गौशाला के पदाधिकारी ने लुत्फल हक का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। पवन जैन ने गुलदस्ता भेंट व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्हें गुरमुख बिरानी ने शाल ओढ़ाया। वहीं किशोर खेमानी ने मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। गौरतलब हो कि समाजसेवा के कार्यों से लुतफुल हक ने जिले का नाम झारखंड राज्य के अलावा मुंबई, कोलकाता, दिल्ली जैसे शहरों व विदेशों में भी नाम रोशन किया है। लंदन, मकाउ, दुबई, मलेशिया जैसे देशों में भी पाकुड़ जिले का मान बढ़ाया है। लुत्फल हक सिर्फ एक नाम नहीं रह गया है, बल्कि हर जरूरतमंद के लिए उम्मीद की किरण है। मौके पर श्री श्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष किशोर खेमानी, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, घनश्याम टिबरीवाल, प्रेमचंद गंगवानी, प्रमोद डोकानिया, डॉ श्याम भगत, संजीव खत्री, हरिशंकर जायसवाल, बृजमोहन साह, समीर कचैला, ओम प्रकाश जुलमानी, निर्मल जैन आदि मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *