राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 कार्यक्रम के तहत सोहराय मेला के पतंग महोत्सव मे लोगों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के बारे में बताया गया। सड़क सुरक्षा कोषांग द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, वाहन में नंबर प्लेट लगाने, वाहन से सम्बंधित सभी मानकों को मानने, हेलमेट का उपयोग करने, ओवरटेक ना करने, गति पर नियंत्रण रखने ,वाहन में किसी प्रकार का अतिरिक्त लाइट

न लगाने, यात्रा के दौरान वाहन के बाई तरफ उतरने एवं चढ़ने, मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस पास में रखने, नाबालिग को वाहन परिचालन ना करने देने, नेक नागरिक बन कर अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने तथा इस योजना मे सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मानित राशि का लाभ लेने की अपील की गई।

