लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने विशेष यातायात योजना लागू की है। पुलिस के अनुसार स्नान पर्व संपन्न होने तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। पुलिस ने आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि जाम और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यातायात

को सुचारु बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

