प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह तक करीब 9.50 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मेला

क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। मेला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए 13 जनवरी से ही चार पहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। मेला प्रशासन का अनुमान है कि मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

