थाईलैंड में बुधवार सुबह एक भीषण रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। राजधानी बैंकॉक से देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से की ओर जा रही एक यात्री ट्रेन पर निर्माणाधीन हाई-स्पीड रेल लाइन की भारी क्रेन गिर गई, जिससे ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 64 अन्य यात्री घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्रेन निर्माण कार्य के दौरान

ट्रेन पर गिर गई, जिससे यह विनाशकारी हादसा हुआ। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और राहत कार्य जारी हैं।

