
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति फसल से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे देश के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए मकर संक्रांति के साथ-साथ माघ बिहू और उत्तरायण की भी देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कामना की कि ये पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का संदेश लेकर आएं।

