शक्ति में लोहड़ी का पावन पर्व पूरे धूमधाम और हर्षो उल्लास से मनाया गया l भव्य स्टेज सजाया गया था उसपर गिद्दा भांगड़ा करते बच्चे बच्चियों ने अतिथियों का मन मोह लिया l सुबी बवेजा की टीम ने गणेश वन्दना एवं मां दुर्गा की स्तुति कर गिद्दा भांगड़ा की शुरुआत की l बच्चियों द्वारा पंजाबी लोक गीत जागो ने दर्शकों का मन मोह लिया l मंदिर कमिटी द्वारा 75 वर्ष से 95 वर्ष के बुजुर्गो वनखंडी मिश्र, बी एन सिंह, जनक सबलोक, मैडम मैं साहनी , सुरेंद्र ठक्कर को सम्मनित किया गया इनका शक्ति मन्दिर में शुरू से यौगदान रहा l इसके बाद अध्यक्ष एस पी सोंधी, अरूण भण्डारी द्वारा अग्नि प्रज्वलित की गई पण्डित मुकेश पाण्डेय, संतोष पाण्डेय द्वारा मंत्र उच्चारण कर पूजन कराया l

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष राजीव सचदेवा, साकेत साहनी , संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष दिनेश पुरी, अशोक अरोड़ा,रवि गंडोत्रा,अशोक भसीन,रूप किशोर टंडन, सोमनाथ प्रुथी,दीपक चोपड़ा, अरूण गुजराल, राहुल भण्डारी प्रबंधक ब्रजेश मिश्र, सह प्रबंधक गौरव अरोड़ा, आर एन प्रसाद, यशवंत मिश्रा, प्रमोद सिंह,जितेन्द्र मालाकार धर्मेन्द्र कुमार , सतेन्द्र मालाकार, आजीवन सदस्य, महिला पुरूष सेवादार , मीडिया,प्रशासन सभी का सहयोग l प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

