राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में बुधवार सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को तुरंत अलर्ट किया गया।

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

