ईरान की राजधानी तेहरान से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों के शव पड़े दिखाई दे रहे हैं, जो वहां बढ़ती हिंसा और हालात की गंभीरता को बयां करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इस हिंसा में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

अस्पतालों पर घायलों का भारी दबाव है और हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री ने इन घटनाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मौजूदा हालात को आतंकी युद्ध करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। तेहरान में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटी हैं।

