दिल्ली-NCR में ठंड, कोहरा और प्रदूषण की ट्रिपल मार जारी है। शीतलहर के बीच राजधानी की हवा और ज्यादा जहरीली हो गई है। बुधवार सुबह दिल्ली का AQI 357 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी के कई इलाकों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया है, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। खराब हवा का असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों पर ज्यादा

देखा जा रहा है। वहीं, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। इससे आम जनजीवन के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित हो रहा है। राजधानी और आसपास के इलाकों में सुबह के समय कोहरे की मोटी चादर छाई रही। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

